सीतापुर: पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद, बच्चों संग कोतवाली पहुंची विवाहिता

सीतापुर। महमूदाबाद में एक विवाहिता की जिद ने पारिवारिक विवाद को ऐसा मोड़ दे दिया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दो बेटियों की मां अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की बात पर अड़ गई। शुक्रवार देर शाम वह दोनों के साथ बच्चों को लेकर महमूदाबाद कोतवाली पहुंची। पुलिस के सामने मामला पेचीदा हो गया और देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश चलती रही।

जानकारी के अनुसार, सांडा थाना क्षेत्र की अंजू वर्मा की शादी करीब 10 वर्ष पहले महमूदाबाद क्षेत्र निवासी मुकेश वर्मा से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले अंजू के संपर्क में उनेरा निवासी नितिन शर्मा आया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में प्रेम संबंध बन गए।

यह भी पढ़े - Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद

बताया गया कि 21 मार्च को अंजू और नितिन ने मंदिर में शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद अंजू के मायके पक्ष ने उससे संबंध खत्म कर लिए।

इसके बाद विवाद और बढ़ गया। अंजू बच्चों के साथ अपने पति मुकेश और प्रेमी नितिन दोनों के साथ रहने की इच्छा जताने लगी। पति के परिवार ने इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद मामला लगातार उलझता गया।

शुक्रवार शाम अंजू अपने दोनों बच्चों, पति और प्रेमी के साथ महमूदाबाद कोतवाली पहुंच गई। यहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को समझाकर विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया।

देर रात तक समझौते और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश जारी रही। इस असामान्य पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही और इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.