- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आने वाले एपिसोड में डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) और डॉ. देव मेहता (इकबाल खान) की निजी जिंदगी में ऐसे मोड़ आने वाले हैं, जो उनके रिश्तों और भविष्य के फैसलों को प्रभावित करेंगे।
दूसरी ओर, डॉ. देव भी सृष्टि से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान डॉ. प्रीति (छवि पांडे) अपने दिल की बात सामने रखते हुए उन्हें प्रपोज कर देती हैं। इससे देव के सामने भी एक नया सवाल खड़ा हो जाता है कि वह वास्तव में अपने भविष्य और रिश्तों को लेकर क्या चाहते हैं।
प्यार या करियर—सृष्टि के सामने बड़ा फैसला
आने वाले ट्रैक पर गुलकी जोशी ने कहा कि सृष्टि ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हैं, जहां उन्हें डिग्गी के साथ आगे बढ़ने का फैसला करना है, जबकि उनके अतीत की भावनाएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि सृष्टि ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी और करियर दोनों को बराबर महत्व देने की कोशिश की है, लेकिन इस बार उन्हें कठिन फैसले लेने होंगे। शादी करीब आने के साथ उन्हें यह तय करना होगा कि वह वास्तव में क्या चाहती हैं। उनके सामने सीईओ का पद और प्यार—दोनों के बीच चुनाव की स्थिति है।
देव को प्रीति के प्रपोजल से लगा झटका
इकबाल खान ने बताया कि डॉ. देव अपनी निजी जिंदगी में काफी कुछ झेल चुके हैं और अब यह स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं कि सृष्टि के साथ चीजें पहले जैसी नहीं हो सकतीं।
जब देव को लगता है कि वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, तभी डॉ. प्रीति अपने भाव व्यक्त कर उन्हें चौंका देती हैं। अब देव के सामने यह समझने की चुनौती है कि वह वास्तव में क्या महसूस करते हैं।
क्या देव प्यार को एक और मौका देंगे? क्या सृष्टि और डिग्गी की शादी तय योजना के मुताबिक होगी? या फिर दोनों की जिंदगी में एक बार फिर कोई अप्रत्याशित मोड़ आएगा?
‘यादें’ देखिए, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
