- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद
बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तारी
मामले की जांच के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस ने रानीबारी पकड़िया, बांसडीह निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
