- Hindi News
- भारत
- भोपाल में नए शोरूम के साथ नोल्टे क्यूखेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल में नए शोरूम के साथ नोल्टे क्यूखेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026: जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे क्यूखेन ने भारत में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए भोपाल में नया शोरूम शुरू किया है। ब्रांड अपने प्रीमियम जर्मन किचन, सटीक कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।
आधुनिक डिजाइन और बेहतर उपयोगिता पर जोर
भोपाल स्थित शोरूम में नोल्टे के कई किचन डिजाइन प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ स्टोरेज, उपयोगिता और स्पेस के बेहतर इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विजिटर्स यहां नोल्टे के किचन की फिनिशिंग, प्रीमियम मटेरियल और आधुनिक फीचर्स को करीब से देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि शोरूम ग्राहकों को अपने घर और जरूरत के अनुसार किचन डिजाइन चुनने का बेहतर अनुभव देगा।
भारत में विस्तार पर कंपनी का फोकस
नोल्टे मिडिल ईस्ट, एशिया और अफ्रीका के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट सेल्वा कुमार राजुलु ने कहा कि भोपाल में नया शोरूम शुरू करना भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय ग्राहक अब घर के डिजाइन के साथ-साथ गुणवत्ता और कार्यक्षमता को भी अधिक महत्व दे रहे हैं। ऐसे में कंपनी जर्मन तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन वाले किचन को ग्राहकों के और करीब लाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि ड्रीम किचन्स के साथ साझेदारी के जरिए कंपनी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता वाले किचन उपलब्ध कराने के लिए काम करेगी।
मध्य भारत में मजबूत होगी मौजूदगी
भोपाल में नया शोरूम शुरू होना भारतीय बाजार के प्रति नोल्टे क्यूखेन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी स्थानीय साझेदारियों के माध्यम से देश में अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ ग्राहकों को प्रीमियम जर्मन किचन डिजाइन और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
