- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर में पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रही थी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।
घर लौटे परिजनों ने देखा झुलसा हुआ
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। पुष्पा शर्मा घर पर अकेली थीं। शाम को जब परिजन खेत से काम करके घर लौटे तो उन्होंने पुष्पा को करंट की चपेट में आकर झुलसी हालत में पड़ा देखा।
परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में भी मातम छा गया।
महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
