Pilibhit News: बरेली से लाकर बेचा जा रहा था प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, 80 बंडल के साथ दो गिरफ्तार

पीलीभीत। जिले में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सुनगढ़ी पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी कर दो लोगों को 80 बंडल चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि, इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना अब भी फरार है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे, सुनगढ़ी थाने के दरोगा राहुल शर्मा और हिमांशु गौतम टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नौगवां चौराहा से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की ओर दो लोग चाइनीज मांझा बेचने के इरादे से बैठे हैं। पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरिओम (निवासी मोहल्ला नखासा, पीलीभीत) और श्रीकांत पाल (निवासी माधोबाढ़ी, थाना बारादरी, बरेली) के रूप में हुई। जब्त किए गए मांझे की दो पेटियों में 60 और 20 बंडल मौजूद थे, जिनका कुल वजन 41.72 किलोग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि सागर (निवासी मोहल्ला नखासा, पीलीभीत) इस धंधे का मुख्य सूत्रधार है, जो बरेली से मांझा लाकर सप्लाई करता है।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 223बी, 293, 125 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5/15 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी छोटे दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की आपूर्ति करते थे और यह अवैध कारोबार चोरी-छिपे जारी था।

बढ़ी हुई मांग के कारण महंगे दामों पर बिक रहा चाइनीज मांझा

बंसत पंचमी और मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी बढ़ने के कारण चाइनीज मांझे की मांग भी बढ़ गई है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद यह धंधा बंद नहीं हुआ है, बल्कि अब इसे और गुप्त तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। बीते कुछ दिनों में चाइनीज मांझे के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा दिए गए हैं।

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध व्यापारियों में हड़कंप जरूर मच गया है, लेकिन शहर में अब भी चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है। पुलिस का दावा है कि इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.