Pilibhit News: प्रेम प्रसंग के शक में युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

पीलीभीत। युवती को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों ने जहां पुराने मुकदमे में सुलह न करने को हमले की वजह बताया था, वहीं आरोपी ने प्रेम प्रसंग और विश्वासघात के शक को गोली मारने की असली वजह बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

घटना का नया मोड़

यह मामला 3 फरवरी की रात सुनगढ़ी क्षेत्र में हुआ था। युवती को घर में घुसकर गोली मारी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इस घटना में बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी विमल गुप्ता को नामजद किया गया था।

परिजनों का आरोप था कि पुराने मुकदमे में सुलह से इंकार करने पर गुस्साए आरोपी ने गोली चलाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और 7 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी फिलहाल नई दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर स्थित प्रहलादपुर में रह रहा था।

आरोपी ने कबूली प्रेम संबंध की बात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती लिव-इन रिलेशनशिप में बरेली के एक किराए के मकान में रहते थे। कुछ समय पहले उसे युवती के दूसरे युवक से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली, जिससे वह नाराज हो गया। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और युवती अपने घर लौट आई।

घटना की रात आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन जब उसने मना कर दिया, तो गुस्से में उसके पैर में गोली मार दी और फरार हो गया।

तमंचा बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

आरोपी की निशानदेही पर ईदगाह से करबला रोड पर एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपाया गया तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी, पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित
बलिया: जिले में मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर...
मुरादाबाद में सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी राइफल से गोली चलने की जांच
सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब
बलिया में गंगा-सरयू का बढ़ता जलस्तर, करीब 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित; 47 नावें राहत कार्य में लगीं
खिलौना हथियारों से प्रैंक्स तक, सोनी सब के ‘यादें’ के कलाकार सेट पर यूं करते हैं जमकर मस्ती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.