- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: आग लगने से किसान की दो एकड़ से भी ज्यादा फसल जलकर हुई राख
पीलीभीत: आग लगने से किसान की दो एकड़ से भी ज्यादा फसल जलकर हुई राख
पीलीभीत। अज्ञात कारणों से गेहूं की तैयार खड़ी फसल में आग लग गई, खेतों में आग लगी देख लोगों में अफरा तफरी मची रही, किसानों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी, किसान का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, आग को बुझाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से आसपास के खेतों की जुताई कर आग पर बामुश्किल काबू पाया है।
गेहूं में आग लगने से दो किसानों के गेहूं जलकर राख हो गए। सेवाराम पुत्र कढ़ेराम , दीनदयाल पुत्र सेवाराम दोनों किसान गांव जमुनिया खास के ही निवासी हैं । आग लगने से दोनों किसानों का लगभग 2 एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम को टीम को सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, अभी तो पूरी तरीके से गेहूं की कटाई शुरू भी नहीं हुई है। आग लगने के मामले धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। लोगों का अनुमान है कि गेहूं में आग बीड़ी के कारण लगी है।
