शिक्षक को मारी गोली, ममेरी बहन पर रखता था गंदी नजर, भाई ने उठाया ऐसा कदम

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने टीचर को गोली मारने वाले मामले का खुलासा किया है। वैलेंटाइन डे के दिन टीचर को मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की बहन पर टीचर गंदी नजर रखता था। जिसकी वजह से उसने गुस्से में घटना को अंजाम दिया।

क्या था मामला

दरअसल, बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने सुशील मॉडर्न स्कूल के टीचर को गोली मारी थी। घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह दिनदहाड़े बदमाशों ने टीचर को मारने की कोशिश की। टीचर के कान के नीचे गोली लगी है, जिसमें रकीब हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रकीब हुसैन को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

आरोपी ने बताई गोली मारने की वजह

पुलिस ने बताया कि इस वारदात के संबंध में आरोपी औरत बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि रकीब हुसैन उर्फ रिहान उनकी ममेरी बहन पर गलत नियत रखता था। इसके अलावा पढ़ाने में रुचि नहीं लेता था और न ही उनकी कॉपी चैक करता था। यह बात उनकी बहन ने उनको बताई। जिसके चलते आरोपी चन्द्रशेखर और बाल अपचारी के द्वारा बुधवार को वैलेंटाइन डे के दिन रकीब हुसैन उर्फ रिहान के स्कूल जाते समय गांव साकीपुर के पास अवैध तमंचा से गोली मार दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.