Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नॉनवेज ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर : छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक मांसाहारी ढाबे में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल की युवा शाखा के जिला अध्यक्ष समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, ढाबा संचालक आजाद की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोमवार को दो दर्जन से अधिक लोग समूह बनाकर ढाबे में पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की।

क्षेत्राधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि आरोपियों ने ढाबे का फ्लेक्स बोर्ड उखाड़कर उसमें आग लगा दी। इसके अलावा ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा उन्हें धमकाने का भी आरोप है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने ढाबा संचालक को भविष्य में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांसाहारी भोजन से संबंधित कारोबार न करने की चेतावनी भी दी। घटना के दौरान ढाबे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले में हिंदू रक्षा दल की युवा शाखा के जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित 20 से अधिक नामजद और अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.