मुरादाबादः नाम बदलकर महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 6 लाख रुपये हड़पे

मुरादाबाद। पाकबड़ा में नाम बदलकर महिला को धोखा देने और दुष्कर्म करने के आरोपी अरशद उर्फ अक्षय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक साल तक महिला के साथ संबंध बनाए और इस दौरान 6 लाख रुपये भी ले लिए।

थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अरशद उर्फ अक्षय और उसके पिता खुर्शीद (निवासी जुम्मेरात का बाजार, अंगूर वाली मस्जिद, कस्बा पाकबड़ा) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि तीन साल पहले अरशद से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने अपना नाम अक्षय बताकर खुद को हिंदू बताया।

महिला के पहले पति से चार बच्चे हैं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब महिला को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने शादी का वादा करने के बाद भी टालमटोल किया और इस बीच महिला से 6 लाख रुपये भी हड़प लिए।

शिकायत और गिरफ्तारी

महिला को पता चला कि आरोपी किसी और से शादी करने की योजना बना रहा है। इसके बाद उसने पाकबड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.