मुरादाबाद: नदी में तैरता मिला युवक का शव, हुई पहचान

एक दिन पहले युवक के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी.

मुरादाबाद/भगतपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवाद खास के पास सोमवार सुबह नचना नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान गांव मल्लूपुरा हरदोडांडी निवासी दया के रूप में हुई।

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह वह खेत पर काम कर रहा था। तभी नचना नदी में एक शव तैरता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।

थाना प्रभारी भगतपुर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मल्लूपुरा हरदोडांडी निवासी एक व्यक्ति ने अपने 19 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका बेटा दया एक अगस्त से घर से लापता था, वह मंदबुद्धि भी था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दया के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.