Mirzapur Crime News: युवक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक की गला रेत कर हत्या की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह कसगना गांव के सिवान में एक युवक का शव बरामद किया गया।

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। मृतक की शिनाख्त कसधना गांव निवासी सुरेश बिंद के पुत्र आशीष कुमार बिंद के रूप में हुई है। हत्या का कारण अज्ञात है। आशीष बीती रात अपने एक रिश्तेदार के साथ निकला था। सुबह उसका शव मिला है। 

उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही अपराधी गिफ्त में होगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। इससे एक सप्ताह पहले इसी क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद किया गया था, जिसका खुलासा पुलिस ने दो दिन पहले किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.