- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मेरठ
- Meerut News: मेरठ में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर
Meerut News: मेरठ में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर
On
मेरठ: यूपी एसटीएफ ने बुधवार सुबह एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। जीतू हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के गांव सिवान का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था। वह कई बड़े आपराधिक मामलों में वांछित था।
मुंडाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़
गाजियाबाद हत्याकांड में था वांछित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जीतू वांछित था, जिस पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
डबल मर्डर के बाद बना गैंगस्टर
2016 में झज्जर में डबल मर्डर करने पर जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर आने के बाद वह फरार हो गया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने लगा। जेल में रहने के दौरान ही उसकी इस कुख्यात गैंग से पहचान हुई थी। मेरठ एसटीएफ अब गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
10 Oct 2026 09:44:07
बांसडीह, बलिया: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घौरौली गांव से गुरुवार को आरओ का पानी लेने बाजार निकला किशोर अचानक...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
