Mathura News: वृंदावन में रिश्तों को तार-तार करने का मामला, बहन के साथ सगे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

Mathura News: वृंदावन में रिश्तों को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है। एक भाई पर अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा पीड़िता के अदालत में कलम बंद बयान दर्ज कराए गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा ने अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अपने साथ हुई घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा स्कूल में अध्यापिका को दी। अध्यापिका ने छात्रा के साथ हुई घटना से स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया। साथ ही अध्यापिका ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। जिस पर वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अध्यापिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय छात्रा का परिवार किराए के मकान में रहता है। मकान मालकिन ने स्कूल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को मामले की सूचना दी। इस पर बालिका से स्कूल की अध्यापिकाओं ने पूछताछ की तो उसने डरते हुए बताया कि प्रतिदिन उसका ही सगा भाई उसके साथ गलत काम करता है। 

घटना के संबंध में एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि भाई द्वारा अपनी ही बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिस पर वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही कलमबंद बयान अदालत में दर्ज कराए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.