CISCE Result 2026 : 10वीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल बलिया का दबदबा, 100% छात्र पास

बलिया : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा घोषित ICSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल, सहरसपाली, बलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 45 छात्र-छात्राएं सफल रहे।

विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 15 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। इसके अलावा 14 छात्रों ने 80 से 85 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े - बलिया : नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना

विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता पांडेय ने इस सफलता पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

टॉपर्स सूची (ICSE कक्षा 10)

श्रेयांश वर्मा – 96.4%

पलक दुबे – 95.2%

नंदिनी यादव – 95%

शुभ वर्मा – 95%

क्षितिज उपाध्याय – 94%

अनुष्का उपाध्याय – 93.6%

हर्षित कुमार पाण्डेय – 92.8%

आस्था पाण्डेय – 92.6%

ईशान – 91.8%

रिजांशू पाण्डेय – 91.2%

निशांत कुमार वर्मा – 90.2%

विद्यालय का यह परिणाम उसकी निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.