Maharajganj News: हनीमून पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, नवविवाहिता ने डॉक्टर पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 10 दिन बाद ही हनीमून ट्रिप एक बड़े विवाद में बदल गई। गोवा घूमने गए नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि पत्नी अपने पति को वहीं छोड़कर फ्लाइट से मायके लौट आई। लौटते ही उसने थाने पहुंचकर अपने डॉक्टर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया।

12 फरवरी को हुई थी शादी

पीड़िता, जो सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी को निचलौल क्षेत्र के डॉक्टर रत्नेश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न शुरू हो गया। उसने इसकी जानकारी अपने मायकेवालों को दी, जिसके बाद वे ससुराल पहुंचे और मामला शांत करवाया। इसके बाद 19 फरवरी को नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए गोवा रवाना हुआ।

गोवा में मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि गोवा में उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया। यहां तक कि उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने तुरंत अपने मायकेवालों से संपर्क किया, जिन्होंने उसे तुरंत वापस आने की सलाह दी। इसके बाद वह अपने पति को गोवा में छोड़कर अकेले फ्लाइट से घर लौट आई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि नवविवाहिता की तहरीर के आधार पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.