UP Crime News : प्रेमी से प्यार में बाधा बना पति तो पत्नी ने करा दी हत्या, जला दिए कपड़े-गटर में फेंका शव 

बिजनौर/लखनऊ: जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी से अपनी पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर मेघा गांव का रहने वाला महेन्द्र (45) 29 जनवरी को शहर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की तो कई टीमें बनाकर जांच शुरू की गयी। 

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महेन्द्र की पत्नी कमलेश का मनोज नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था और जब पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पाया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग में बाधा पैदा करने के लिए महिला के पति की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में आरोपी ने अपने दोस्त विकास त्यागी की मदद ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने मिलकर महेन्द्र की बगदाद अंसार मार्ग स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में हत्या कर शव स्कूल के गटर मे छिपा दिया और उसके कपड़े जला दिये। जादौन ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम स्कूल के गटर से महेन्द्र का शव बरामद कर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। पुलिस मृतक की पत्नी कमलेश और मामले के तीसरे आरोपी विकास त्यागी की तलाश में जुटी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी Ballia News : भरखरा चट्टी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरा चट्टी के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत...
'रामायण' में भगवान राम के दिव्य स्वरूप को नई भव्यता देंगे ट्राइब आम्रपाली के आभूषण
रथ यात्रा के अवसर पर 17 जुलाई को देशभर में रिलीज़ होगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
बारिश के मौसम में फिट रहने के घरेलू नुस्खे: 'यादें' की स्टार कास्ट ने साझा किए हेल्थ सीक्रेट्स
'फितूर' में दिखेगा को-एड कॉलेज में कदम रखने वाली लड़कियों का भावनात्मक सफर, बोलीं देबचंद्रिमा सिंहा रॉय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.