29 अक्टूबर को राजधानी में होंगे दो बड़े आयोजन, लाखों लोग पहुंचेंगे लखनऊ

लखनऊ। 29 अक्टूबर के दिन राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। यह मैच राजधानी के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच होना है। वहीं दूसरी तरफ 29 अक्टूबर को ही राजधानी में पीईटी (PET) परीक्षा का आयोजन होना है।

ऐसे में 29 अक्टूबर के दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह संख्या आम दिनों से करीब 3 से 4 लाख अधिक हो सकती है। हालांकि यातायात व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए लखनऊ पुलिस ने एक रास्ता निकाल लिया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

मिली जानकारी के मुताबिक पीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में से 50 फ़ीसदी केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। लखनऊ के जेसीपी ला एंड आर्डर  उपेंद्र अग्रवाल के मुताबिक जिन स्थानों पर जाम लगने की समस्या अधिक रहती है, उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। वहां पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके।

वही परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए परिवहन विभाग ने भी चारबाग और आलमबाग से निर्धारित बसों की संख्या से अधिक बस चलाने का फैसला किया है। जिससे अभ्यर्थियों को घर लौटने में कोई दिक्कत ना हो।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.