लखनऊ: दिवाली पर खूब हुआ हुड़दंग! पटाखों से 100 से अधिक लोग हुए जख्मी, सड़क हादसों में भी नहीं आई कमी

लखनऊ: राजधानी में दीपावली के पर्व पर खूब पटाखे जलाये गये हैं। इसके अलावा सड़क पर इस त्योहार में भी हुड़दंगियों ने जमकर हुड़दंग किया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में बर्न के मरीज और घायल राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे हैं।

विभिन्न सरकारी अस्पतालों से मिले आंकड़ों की मानें तो करीब 100 मरीज पटाखों से जलने के बाद इलाज के लिए पहुंचे थे। वहीं करीब 75 मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जिसमें से कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जारी आंकड़ों में 26 मरीज पटाखों से जले हुये इलाज के लिए पहुंचे थे। वहीं करीब 33 मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होकर इमरजेंसी में पहुंचे थे। सभी मरीजों को तत्काल इलाज मुहैया कराया गया है।

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पटाखों से जलने वाले करीब 41 मरीज इलाज के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। उनमें से एक मरीज अधिक गंभीर था, जिसको प्राथमिक उपचार देकर केजीएमयू रेफर कर दिया गया था।

वहीं हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश के मुताबिक पटाखे से जले हुये इस बार कोई मरीज इलाज के लिए हमारे यहां नहीं आये हैं। दो मरीज बर्न के आये थे, लेकिन वह चूल्हे की आग से जले हुये थे। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि करीब 25 मरीज आतिशबाजी की वजह से जले हुये इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं करीब 38 मरीज चोटिल होकर अस्पताल आये थे।

खबर अपडेट की जा रही है...

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.