अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन और विभिन्न मंचों के लिए कुल 31 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के अनुसार, ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन की संस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की स्वीकृति के बाद की गई हैं।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई जिम्मेदारियों के जरिए मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और विषय आधारित मंचों तक संगठन की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़े - आउटसोर्सिंग और संविदा भर्तियों में आरक्षण लागू करने की मांग, आरबी सिंह पटेल ने सरकार को घेरा

अपना दल (एस) के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि नई जिम्मेदारियां केवल पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने का दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास प्रदेश के हर क्षेत्र और वर्ग तक अपनी नीतियों, विचारधारा और जनसरोकारों की आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

IMG-20260825-WA0037IMG-20260825-WA0035

पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठन की मजबूती का आधार जमीनी नेटवर्क है। विभिन्न सामाजिक और विषय आधारित मंचों को सक्रिय जिम्मेदारियां देने से संगठन को बूथ और जनस्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश संगठन में 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन में देवेंद्र प्रताप सिंह, अमृत लाल पटेल और कैलाश गवांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह और सुखेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश सचिव के पद पर राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरण कोल, बृजमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), राजेश्वर मिश्रा और विजय पटेल को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रोहित सिंह चन्देल को प्रदेश मीडिया सचिव एवं प्रवक्ता तथा मोहित गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा और डॉ. सुरेन्द्र नाहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारी भोपाल, मऊगंज, इंदौर, बैतूल, रीवा, सतना, सिंगरौली, विदिशा और मैहर समेत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं।

विभिन्न मंचों के लिए भी नई टीम

पार्टी ने सामाजिक और विषय आधारित मंचों को भी विस्तार दिया है। कैलाश वाईकर को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंच, डॉ. एनपी कनाटे को प्रदेश अध्यक्ष, बौद्धिक मंच, झनकलाल पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, किसान मंच और डॉ. रमेश कुमार उर्सेटे को प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा मंच बनाया गया है।

इसी तरह एडवोकेट राघव पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि मंच, अनिल जयसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार मंच और राजेन्द्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, आईटी मंच की जिम्मेदारी दी गई है।

किसान मंच में अर्जुन सिंह पटेल और हरप्रसाद पटेल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं एडवोकेट दिनेश पटेल को प्रदेश महासचिव, विधि मंच तथा डीपी पटेल को प्रदेश महासचिव, शिक्षक मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के इस संगठनात्मक विस्तार को मध्य प्रदेश में जमीनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश स्तर पर नई टीम के साथ-साथ किसान, व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, विधि, आईटी, बौद्धिक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जैसे मंचों को सक्रिय कर अलग-अलग सामाजिक एवं पेशेवर वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.