- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ट्रेन के जरिए शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए चालान भेज दिया।
बैग की तलाशी में मिली 30 बोतल शराब
जीआरपी बलिया स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह के अनुसार, स्टेशन पर चेकिंग के दौरान राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से अंग्रेजी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलिया से शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था। पुलिस के मुताबिक, राहुल अपनी नौकरी के दौरान ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर कथित तौर पर ऊंचे दाम पर बेचता था।
जीआरपी अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है।
