- Hindi News
- मनोरंजन
- छह प्रोजेक्ट, एक पावरहाउस पार्टनरशिप: ‘मनमर्जियाँ’ से ‘गांधारी’ तक नए जॉनर एक्सप्लोर कर रहीं कनिका ढ...
छह प्रोजेक्ट, एक पावरहाउस पार्टनरशिप: ‘मनमर्जियाँ’ से ‘गांधारी’ तक नए जॉनर एक्सप्लोर कर रहीं कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू
मुंबई, अगस्त 2026: अभिनेत्री तापसी पन्नू और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की क्रिएटिव पार्टनरशिप ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों ने अब तक अलग-अलग जॉनर और मजबूत महिला किरदारों वाली कहानियों पर साथ काम किया है। अब उनकी यह साझेदारी छठे प्रोजेक्ट ‘गांधारी’ तक पहुंच गई है।
इसके बाद यह साझेदारी ‘डंकी’ (2023) और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (2024) तक पहुंची। अब ‘गांधारी’ के साथ दोनों एक बिल्कुल अलग क्षेत्र—मदर-लेड रिवेंज एक्शन-थ्रिलर—में कदम रख रही हैं।
मां के बदले की कहानी होगी ‘गांधारी’
फिल्म में तापसी पन्नू एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चे के लिए न्याय पाने और बदला लेने की लड़ाई लड़ती है। फिल्म को कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है।
कनिका ढिल्लों ने कहा, “गांधारी के साथ हम एक बेहद इंटेंस और इमोशनली चार्ज्ड मदर-लेड एक्शन थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। तापसी और मैं पहली बार एक फेयरी, रॉ एक्शन-थ्रिलर के लिए साथ आ रहे हैं।” उन्होंने तापसी की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने फिल्म के हर फ्रेम में अपना पूरा दिल और आत्मा लगा दी है।
रोमांटिक ड्रामा से लेकर डार्क थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, इमिग्रेशन स्टोरी और अब रिवेंज एक्शन तक, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू ने अपनी साझेदारी के जरिए लगातार अलग-अलग जॉनर और महिला किरदारों को एक्सप्लोर किया है।
‘गांधारी’ के साथ यह जोड़ी अपनी छठी साझेदारी में एक नई कहानी और तापसी के एक बिल्कुल अलग अवतार के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।
