“सौम्या उन महिलाओं की आवाज़ बन रही है, जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं”: देबचंद्रिमा सिंघा रॉय

मुंबई, अगस्त 2026: स्टार प्लस के ये फितूर तेरा में सौम्या का सफर अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां उसके लिए अपने अतीत का सामना करना और आगे बढ़ना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। जीत के साथ उसकी कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है, वहीं हालिया ट्रैक में सौम्या के डर के पीछे छिपी दर्दनाक सच्चाई भी धीरे-धीरे सामने आ रही है।

सालों तक अपनी भावनाओं को दबाकर और खुद को दूसरों से पीछे रखकर जीने वाली सौम्या अब उन यादों का सामना करने की ओर बढ़ रही है, जिन्होंने उसकी जिंदगी पर गहरा असर डाला है। आने वाले एपिसोड्स में उसके किरदार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां वह अपने लिए आवाज उठाने, अपने हक के लिए खड़े होने और अपने दर्द के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का सामना करने की हिम्मत जुटाती नजर आएगी।

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ में अश्वत्थामा की असुरक्षा से बदलेगा अर्जुन संग उसका रिश्ता

क्या सौम्या आखिरकार उस डर को पीछे छोड़ पाएगी, जिसने उसे इतने वर्षों से बांध रखा है?

सौम्या के इस नए सफर के बारे में बात करते हुए देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने कहा, “सौम्या के किरदार की जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह उन महिलाओं के लिए आवाज बन रही है, जो कभी अपनी बात नहीं कह पाईं या जिन्हें अपनी आवाज उठाने का मौका नहीं मिला। कहीं न कहीं, सौम्या उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है, जिन्होंने चुप रहकर बहुत कुछ सहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “सौम्या इस समय अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है और मुझे लगता है कि यह उसकी कहानी का सबसे बड़ा बदलाव है। उसने वर्षों तक अपने अतीत का बोझ अपने भीतर रखा और अपनी भावनाओं को खुद तक सीमित रखा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने दर्दनाक अतीत का सामना कैसे करती है और क्या आखिरकार अपने लिए खड़े होने का फैसला करती है।”

अपने किरदार के इस इमोशनल ट्रैक को लेकर देबचंद्रिमा ने कहा, “इस ट्रैक को निभाना मेरे लिए भी काफी भावुक अनुभव रहा है, क्योंकि सौम्या की कमजोरी और उसका दर्द बहुत वास्तविक महसूस होता है। मैं चाहती हूं कि दर्शक देखें कि क्या वह आखिरकार उस इंसान का सामना करने की हिम्मत जुटा पाती है, जिसने उसे चोट पहुंचाई है, और क्या वह उसे करारा जवाब दे पाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि सौम्या का यह सफर उन सभी लोगों से जुड़ेगा, जिन्होंने कभी अपनी आवाज उठाने के लिए संघर्ष किया है। अगर उसकी कहानी किसी एक व्यक्ति को भी अपने लिए खड़े होने की हिम्मत देती है, तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा।”

देखिए ‘ये फितूर तेरा’, रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.