- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा चट्टी पर मंगलवार शाम विवाद के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बलिया ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपी पुलिस हिरासत में
क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे फेफना पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक पासवान ने ऋषिकांत दुबे के पेट में चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
सीओ के मुताबिक, आरोपी अभिषेक पासवान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद गश्त पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने पुलिस की गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
