बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के कैशियर से नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख 22 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, भारत गैस एजेंसी चितबड़ागांव के कैशियर उपेन्द्र कुमार पुत्र दुखन राम, निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, बलिया, सोमवार रात एजेंसी बंद करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में पानी प्लांट के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

आरोप है कि बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट की और उनकी बाइक की डिग्गी में रखा 1.22 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम चितबड़ागांव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित कैशियर से पूरी घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।

देर रात पीड़ित कैशियर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के खुलासे के लिए गठित हुई टीमें

एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि कैशियर उपेन्द्र कुमार सोमवार रात एजेंसी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पानी प्लांट के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर डिग्गी में रखे एक लाख 22 हजार रुपये छीन लिए।

उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.