UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

लखनऊ, अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में देर रात 9 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। तबादले के बाद मेरठ, झांसी, संभल, बिजनौर, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों में पुलिस की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

संभल में करीब दो साल तक पुलिस अधीक्षक रहे केके बिश्नोई को अब बिजनौर का SP बनाया गया है। वहीं, बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा भेजा गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। हाल ही में PPS से IPS पद पर प्रमोशन के बाद उन्हें पहली बार जिले की पुलिस कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक रहे मातण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है। वह भी PPS से IPS पद पर प्रमोट हुए हैं।

मेरठ और झांसी में भी बदलाव

झांसी के SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया SSP बनाया गया है। वहीं मेरठ के SSP अविनाश पाण्डेय को लखनऊ स्थित DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

बलरामपुर के SP विकास कुमार को अब झांसी का नया SSP बनाया गया है।

गोंडा और सुल्तानपुर की कमान भी बदली

गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का SP बनाया गया है। वहीं सुल्तानपुर की SP चारु निगम को लखनऊ में यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बिजनौर के SP अभिषेक अब गोंडा के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.