- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बांसडीह तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्त...
Ballia News : बांसडीह तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण
बलिया: तहसील बांसडीह में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और गुणवत्तापूर्वक सुना गया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित लेखपालों और कानूनगो को निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
