बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नगरा-बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बांस की झाड़ियों और खरपतवार के बीच शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी डब्लू सिंह (40) के रूप में हुई है। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। मृतक के सिर पर गहरी चोट का निशान मिला है, जिससे खून बह रहा था। वहीं, उसके शरीर पर शर्ट नहीं थी और वह केवल बंडी पहने हुए था।

यह भी पढ़े - Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही भीमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रसड़ा क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.