SIR: अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की होगी गहन जांच, राजनीतिक दलों के नियुक्त BLA से भी सहयोग लेने के निर्देश

लखनऊ : चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान में लगे बीएलओ को अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं का एक बार फिर से अपने स्तर पर गहन जांच कर लेने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में राजनीतिक दलों से नियुक्त बीएलए का भी सहयोग लेने के निर्देश हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में चल रहे एसआईआर के कार्यों में प्रगति तेज है। उन्होंने अपील की है कि राजनीतिक दल भी बूथों पर नियुक्त बीएलए को अपने स्तर से सहयोग करने के लिए निर्देशित करें, जिससे प्रदेश की आलेख्य मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हो सकें।

यह भी पढ़े - एनएससीटी में पंजीकरण का लाभ: बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8–10 लाख रुपये का सहयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक प्रदेश में 34 विधानसभा क्षेत्रों में और 91,441 बूथों पर शत-प्रतिशत कार्य बीएलओ द्वारा पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93) गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है, जिसमें 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.