लखनऊ: SGPGI में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की 24 घंटे के भीतर होगी शिफ्टिंग, निदेशक ने दिया निर्देश

लखनऊ। पीजीआई की इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को इलाज उपलब्ध होगा। इमरजेंसी का लोड कम करने के लिए यहां भर्ती मरीजों को 24 घंटे के भीतर संबंधित विभाग के वार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने जारी किया है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि इसका पालन सभी विभागाध्यक्ष करना सुनिश्चित करें, जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के बेटे के इलाज में लापरवाही का मामले प्रकाश में आने बाद पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने संस्थान के विभागाध्यक्षों के साथ बुधवार को इस संबंध में अहम बैठक की।

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के तौर पर करें। सीनियर रेजिडेंट की रोस्टर वार ड्यूटी इमरजेंसी भेजें। रेजिडेंट जाकर मरीजों का उपचार करें। 24 घंटे के भीतर डॉक्टर मरीज को इमरजेंसी से अपने-अपने वार्ड में शिफ्ट कर लें। यदि बेड नहीं खाली है तो मरीज को वेंटिंग दें।

मरीज को वार्ड में शिफ्ट न करने वाले विभाग के विभागाध्यक्ष की जवाबदेही होगी। निदेशक ने बताया कि इमरजेंसी में 75 बेड के अलावा करीब डेढ़ दर्जन स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी में भर्ती हर मरीज की निगरानी की जा रही है। हालांकि इसको लेकर कुछ विभागाध्यक्षों ने नाराजगी भी जताई है।

उनका कहना है कि जब इमरजेंसी के सभी मरीज वार्ड में ले लेंगे तो ओपीडी के मरीजों को भर्ती करने में अड़चन आएगी। हर डॉक्टर के पास सीमित बेड हैं। इस पर निदेशक ने कहा कि इमरजेंसी के मरीजों को प्राथमिकता दें, लेकिन ओपीडी के मरीज भी भर्ती करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.