23 अगस्त 2023 : शाम 5.15 से 6.15 तक प्रदेश के सभी स्कूल खोलने का आदेश, चंद्रयान -3 की चन्द्रमा पर लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण

Lucknow News : अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व (शिक्षा अभियान) मधुसूदन हुल्गी ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर 23 अगस्त को शाम 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों को खोलकर बच्चों को चंद्रयान -3 के चन्द्रमा की सतह पर उतरने का सजीव प्रसारण दिखाने का आदेश दिया है। 21 अगस्त 2023 को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।

img-20230822-wa0001

यह भी पढ़े - उद्यमिता अनुसंधान में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत कर रहा ईडीआईआई का जर्नल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप

यह भारतीय विज्ञान इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त के क्रम में अपर सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि 23 अगस्त, 2023 को अपराहन 05:27 बजे चंद्रयान- का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO Website http://www.isro.gov.in/) एवं इसरो का आधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जायेगा।

भारत के चंद्रयान-3 की उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगायेगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनायेंगे। भारत के प्रधानमंत्री जी इन महत्वपूर्ण क्षणों के अवसर पर राष्ट्र के साथ सम्मिलित होंगे और राष्ट्र को सम्बोधित भी करेंगे।

श्री हुल्गी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यो और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक एक साथ सायं 05:15 से 06:15 बजे विशेष सभा आयोजित करायें और चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारण में सम्मिलित होने हेतु विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की आवश्यक निर्देश निर्गत करने का कष्ट करे तथा प्रसारण को दिखाने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.