लखनऊ: अवैध संबंधों में बाधा बनने पर रास्ते से हटाया, पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

मलिहाबाद/लखनऊ: अवैध संबंध में बाधक बने पति प्रेम कुमार की हत्या पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी। इस हत्याकांड का खुलासा रहीमाबाद पुलिस ने रविवार को किया। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि गोसाईंगंज चांद सराय निवासी बिजली मैकेनिक प्रेम कुमार 25 नवंबर को कानपुर जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी स्विच ऑफ था। 

एसओ के मुताबिक प्रेम कुमार को पत्नी खुशबू ने कॉल कर रहीमाबाद के खडऊवा गांव ससुराल बुलाया था। प्रेम को उसका साढ़ू बुद्धिलाल और पत्नी का प्रेमी सुशील यादव शराब ठेके पर ले गए। सभी ने शराब पी। इसके बाद मौका देख सुशील और बुद्धिलाल ने प्रेम को कुएं में धकेल कर उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़े - Lucknow News: लोकभवन के सामने महिला के आत्मदाह के प्रयास को पुलिस ने विफल किया

पुलिस के मुताबिक खुशबू एक साल से मायके में रहती थी। यह बात प्रेम को खटकती थी। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। मृतक के पिता रविंद्र के मुताबिक प्रेम के वापस नहीं आने पर बहू खुशबू को कॉल किया था। उसने कुछ नहीं बताया। यहां तक 26 नवंबर को शव मिलने की भी जानकारी छिपाये रखी। पांच दिसंबर को प्रेम के छोटे भाई को एक वीडियो मिला, जिससे प्रेम की मौत की जानकारी हुई। पता चला कि बिजली मैकेनिक रहीमाबाद स्थित ससुराल गया था। 

एसओ अनुभव सिंह के मुताबिक 13 दिसंबर को रविंद्र ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को प्रेम की पत्नी खुशबू, उसके प्रेमी सुशील यादव, सास रामरानी और साढ़ू बुद्धिलाल को गिफ्तार किया गया।

पत्नी व सास की थी प्रेम की संपत्ति पर नजर

एसओ अनुभव सिंह के मुताबिक प्रेम कुमार के पिता रविंद्र के पास गोसाईंगंज में जमीन है। जिसकी कीमत मौजूदा वक्त में करोड़ों में है। इस जमीन पर खुशबू और उसकी मां रामरानी की नजर थी। दोनों लोग प्रेम पर दबाव डाल रहे थे कि संपत्ति अपने नाम करा ले। उसे पत्नी के अनैतिक संबंधों का भी पता चल गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.