लखनऊ : सड़क पर मयखाना बनाते युवकों पर पुलिस की सख्ती, अभियान चलाकर किए चालान; नशेबाजी और हुड़दंगियों पर हुई कार्रवाई

लखनऊ: राजधानी में शाम होते ही सड़क पर मयखाने और कार में बार की लगातार बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर अभियान चलाया गया। सभी जोन के डीसीपी से लेकर इंस्पेक्टर तक सड़कों पर उतरे। तिराहे-चौराहों और गलियों तक में पुलिस नजर आयी। पुलिस को देख लोग भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर सड़क पर खुले आम शराब पी रहे युवकों को पकड़ा। डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि अभियान के दौरान 3073 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। खुले में नशेबाजी और हुड़दंग करने वाले 1123 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। चालान कर आगे से खुले में शराब न पीने की हिदायत देते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया। 

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

इस दौरान कई नाबालिग भी मिले। मॉफी मांगने पर पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया। उसके बाद अंतिम चेतावनी देकर सुपुर्द कर दिया। डीसीपी ने बताया कि सड़कों पर खुले में जाम लड़ाने और हुड़दंग करने वालों के कारण यातायात बाधित होता है। सड़क पर जाम की स्थिति हो जाती है। इस कारण यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा।

यह हुई कार्रवाई
मध्य     664   236
उत्तरी   484    115
पूर्वी   709     330
पश्चिमी  732   219
दक्षिणी  484    223
 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.