Lucknow News: भीड़भाड़ में बुर्का पहनकर करती थीं पर्स चोरी, अमीनाबाद पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर बुर्का पहनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली दो शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं बेहद चालाकी से लोगों के पर्स गायब कर देती थीं। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 24 अप्रैल को चोरी हुआ पर्स, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गड़बड़झाला गली में अंजाम दी थी चोरी

अमीनाबाद थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को कैसरबाग निवासी पूजा सैनी नामक महिला ने पर्स चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अमीनाबाद की गड़बड़झाला गली में अज्ञात चोरों ने उनका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें आधार कार्ड, लगभग 700 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़े - UP News : यूपी में 206 डिप्टी एसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

मुखबिर की सूचना पर सकरी सेंटर चौराहे से गिरफ्तारी

चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अमीनाबाद पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं सकरी सेंटर चौराहे के पास घूम रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाज बानो और यास्मीन नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया गया पर्स, उसमें रखे 700 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

अमीनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इनका संबंध किसी बड़े चोरी गिरोह से है। भीड़भाड़ वाले बाजारों में ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.