Lucknow News: शादी में घुसा तेंदुआ, दूल्हा खिड़की से कूदा, दुल्हन ने सहेलियों संग बचाई जान

लखनऊ: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान तब हड़कंप मच गया जब अचानक एक तेंदुआ घुस आया। शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दूल्हा जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया, जबकि दुल्हन ने भारी लहंगा पहने सहेलियों के साथ भागकर खुद को बचाया। इस भगदड़ में कई मेहमान घायल हो गए।

रात करीब 10:30 बजे, एक मेहमान ने मैरिज हॉल की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। डर के मारे वह ऊंचाई से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। कोई टेबल के नीचे छिप गया तो कोई दरवाजे की तरफ भागा।

रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डीएफओ सीतांशु पांडे और रेंज ऑफिसर मुकद्दर अली के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने हमला कर दिया, जिससे रेंज ऑफिसर मुकद्दर अली घायल हो गए। कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। इससे पहले भी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में बाघ देखे जाने की खबरें आई थीं। स्थानीय लोग वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

वन विभाग के मुताबिक, घायल अधिकारी का अस्पताल में इलाज जारी है, और तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.