- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News : आग से बिजली के खंभे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, मची अफरा-तफरी
Lucknow News : आग से बिजली के खंभे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, मची अफरा-तफरी
सूचना पर बिजली कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे.
On
Lucknow News : प्रदेश की राजधानी के वजीरगंज में सोमवार की सुबह एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। इसी बीच खंभे का एक हिस्सा सड़क पर टूटकर जा गिरा। जिसके बाद सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बिजली कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बिजली कटने के बाद दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही, आग लगने के दौरान इलाके की दुकान थी बंद
यह भी पढ़े - FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
बिजली के खंभे में आग से इलाके की बिजली हुई गुल
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई। बिजली कटवाने के बाद दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए। हालांकि दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। खंभा टूटने की वजह से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है। सूचना पर बिजली कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों का कहना है कि आग के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
खबरें और भी हैं
बलिया: तेज रफ्तार बाइक 25 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
09 Aug 2026 21:05:07
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
