Lucknow News: प्रेम संबंध की खुन्नस में पिता-पुत्र ने मिलकर की टैक्सी चालक की हत्या, चौंक गई पुलिस

मलिहाबाद/लखनऊ: रहीमाबाद के हामिदखेड़ा मवई कला गांव में टैक्सी चालक संजय (40) की बेरहमी से की गई हत्या के पीछे प्रेम और बदले की खौफनाक कहानी सामने आई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका के पूर्व पति सुनील और उसके 19 वर्षीय बेटे दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, संजय का प्रेम संबंध मीरा नाम की महिला से था, जो पहले से शादीशुदा थी और कभी सुनील की पत्नी थी। सुनील ने दो साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था, लेकिन जब मीरा ने संजय के साथ रहना शुरू कर दिया तो सुनील के अंदर बदले की आग जल उठी। इसी रंजिश में उसने अपने बेटे के साथ मिलकर संजय की हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़े - UP News: धर्मांतरण के आरोप में सात गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

वारदात की पूरी कहानी

रविवार की रात संजय अपने घर पर मां रामदुलारी और बच्चों के साथ सो रहा था। रात के वक्त अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। जैसे ही दरवाजा खोला, सामने सुनील और उसका बेटा दिव्यांश खड़े थे। दोनों ने घर में घुसते ही हमला बोल दिया। विरोध करने पर संजय की मां को पीटा और गला दबाने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर संजय बाहर आया तो हमलावरों ने उस पर गड़ासे और छुरी से हमला कर दिया।

संजय जान बचाने के लिए भागते हुए गांव से नहर तक पहुंचा और नहर में कूद गया, लेकिन दोनों आरोपी भी उसके पीछे नहर में कूद गए और उसे बाहर खींचकर बेरहमी से काट डाला।

आरोपियों की गिरफ्तारी और सबूत बरामद

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी सुनील और दिव्यांश मड़ियांव के ताड़ीखाना नायक नगर के निवासी हैं। दोनों को मंगलवार दोपहर हरदोई-लखनऊ रोड स्थित जालामऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, छुरी और बाइक भी बरामद हुई है।

पुराना रिश्ता बना मौत की वजह

इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी के अनुसार, संजय की शादी 12 साल पहले रानी नाम की महिला से हुई थी, लेकिन वह अपने बचपन की प्रेमिका मीरा के संपर्क में आ गया। इस वजह से रानी अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई। उधर, मीरा ने भी संजय को पति मानते हुए उसके साथ रहना शुरू कर दिया।

मीरा कभी सुनील की पत्नी थी और जब उसने संजय के साथ रहना शुरू किया, तो सुनील उसे मारने की धमकियां देने लगा। दोनों ने शादी भी कर ली थी, जिससे सुनील का गुस्सा और बढ़ गया। इसी कारण उसने बेटे के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.