- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: जीएनएम छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा— "सॉरी मैम"
Lucknow News: जीएनएम छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा— "सॉरी मैम"
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की जीएनएम छात्रा राजनंदिनी (20) ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान "सॉरी मैम" लिखा एक सुसाइड नोट मिला है।
उन्नाव के पुरवा की रहने वाली राजनंदिनी रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात हॉस्टल के कमरे में उसका शव साड़ी से बने फंदे से लटका मिला।
रात के भोजन के लिए जब वह मेस में नहीं पहुंची, तो हॉस्टल वार्डन और कर्मचारियों ने उसे कई बार आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर कमरा तोड़ा गया, जहां उसका शव लटका मिला।
छात्रा के पिता ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल वार्डन, टीचर और प्रबंधन उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना काफी देर बाद परिवार को दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
