Lucknow News: फन मॉल की छत पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका

लखनऊ: गोमतीनगर स्थित फन मॉल की छत पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई। धुआं और लपटें उठती देख लोग घबराकर बाहर भागने लगे। घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई, लेकिन अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मॉल की फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया।

घटना कैसे हुई

दोपहर करीब 12:30 बजे, मॉल की छत से अचानक गहरा धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। फायर अलार्म बजते ही मॉल में हड़कंप मच गया। तत्काल मॉल की फायर टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और साथ ही पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़े - प्रतीक यादव की मौत की सीबीआई जांच की मांग, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने उठाए सवाल

कुछ ही देर में गोमतीनगर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने वहां मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस बीच, अधिकतर लोग एहतियातन मॉल से बाहर निकल गए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। छत पर बिछे प्लास्टिक की शीट में आग लगने से लपटें और धुआं तेजी से फैल गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

समय रहते मॉल की फायर टीम ने सतर्कता दिखाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.