Lucknow News: वकालत की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी, अधिवक्ता समेत चार हिरासत में

Lucknow News: अलीगंज थाना क्षेत्र के डांडिया बाजार में इंडियन नारकोटिक्स ब्यूरो (INB) ने अधिवक्ता अभिषेक मिश्र के चैंबर और घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अधिवक्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ जारी है।

सूत्रों के अनुसार, अधिवक्ता वकालत की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। मंगलवार को प्राप्त सूचना के आधार पर आईएनबी की टीम ने अधिवक्ता के चैंबर और घर में करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़े - UP News: योगी कैबिनेट ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, 5 मई से पूरे प्रदेश में लागू

आईएनबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है और यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.