Lucknow News: प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी डॉक्टर से 15 दिन में रिपोर्ट तलब

लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कॉर्डियो वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर पर प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में कार्य परिषद ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। आरोप पत्र सौंपे जाने के बाद आरोपी डॉक्टर से 15 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

कॉर्डियो वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर पर ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में जाकर मरीजों का इलाज करने का आरोप है। इस मामले में 21 सितंबर 2023 को विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत मिली थी। इसके बाद, एक समिति का गठन किया गया और विभागीय जांच की गई।

यह भी पढ़े - UP News : गुरुवार से शुरू होगी डिजिटल जनगणना-2027, खुद ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी

11 नवंबर 2024 को फैक्ट फाइडिंग कमेटी की रिपोर्ट कार्य परिषद की बैठक में रखी गई, जिसके बाद कुलपति को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया।

आरोप पत्र सौंपा गया

28 जनवरी को कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की अनुमति मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर को आरोप पत्र सौंपा गया। प्रोफेसर को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.