लखनऊ: Akhilesh Yadav ने सदन में उठाया 69000 शिक्षक भर्ती का मुद्दा, कहा- BJP सरकार में जमे हैं लॉलीपॉप मंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का के चौथे और अंतिम दिन फिर एक बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखे। सदन में अनुपूरक बजट को लेकर हो रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने 69000 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले को लेकर योगी सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लड़कियों को सड़क पर पीट रही है और अपमानित कर रही है क्या यही नारी शक्ति वंदन है। सपा मुखिया ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में 3 मामले चल रहे हैं। जिसमें कट ऑफ मार्क, गलत सवाल और आरक्षण को लेकर लगातार शिक्षक अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अभ्यर्थियों ने एक बार नहीं कई बार लाठी खाई और अपमानित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पिछड़े वर्ग का नेता नहीं होगा जिसका उन्होंने दरवाजा नहीं खटखाया। इससे ज्यादा कुछ शर्म की बात नहीं हो सकती। लेकिन प्रदेश के जो पिछड़े वर्ग के मंत्री है। वो लॉलीलॉप मंत्री बने सरकार में जमे हुए है। इसके अलावा उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक विवाद पर कहा कि जो परीक्षा में गलत सवाल आया था सरकार ने कोर्ट में हलफनामा लगाया है कि जो गलत सवाल आया उसमें एक नंबर दिया जायेगा। आखिर किसकी गलती से गलत सवाल हुआ। नंबर देने के बाद भी सभी अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर भटक रहे हैं। 

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.