लखनऊ: एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की मौत के मामले में कोच की भी लापरवाही आई सामने!, FIR दर्ज

लखनऊ। राजधानी में बीते दो दिन पहले गोमती नगर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में कोच की भी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को कोच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जनेश्वर मिश्र पार्क के स्थानीय दुकानदार की शिकायत पर गोमती नगर थाने में दर्ज हुई इस FIR में अवध एकेडमी क्लब के कोच दिव्यांश अरोड़ा और गौरव पर का नाम शामिल है। 

गोमती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों कोच पर आईपीसी की धारा 268/ 336 और 283 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है कि बिना अनुमति के जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास स्केटिंग सिखा रहे थे। जिसमें एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे को एक कार रौंद कर चली गई थी और उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि इस मामले में स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
बलिया। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा और घाघरा ने बलिया में चिंता बढ़ा दी है। शहर के...
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.