Lucknow Accident: सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहन की सड़क दुर्घटना में मौत

लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मण मेला मैदान पास रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) पद की परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहन आयूष मौर्या (23) व साक्षी मौर्या (21) को अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, महानगर कोतवाली क्षेत्र के रहीमनगर निवासी आयुष मौर्या बहन साक्षी के संग स्कूटी से सवार होकर आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) पद की परीक्षा देकर लौट रहा था। दोनों क्रिश्चियन कालेज से स्कूटी पर सवार होकर जानकीपुरम की रह बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों लक्ष्मण मेला मैदान के पास पहुंचे, इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी पर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों ही भाई-बहन गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मी भाई-बहन को तत्काल केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता कृष्ण कुमार मौर्या की लिखित शिकायत पर बस चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े - लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए

एक साथ घर पहुंचे भाई बहन के शव
पोस्टमार्टम के बाद एक साथ भाई-बहन का शव उनके घर पहुंचा। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पिता कृष्णानगर दोनों बच्चों को मृत अवस्था में देख वह बिखड़ पड़े। वहीं, घर पर मौजूद नाते-रिश्तेदार उन्हें  उन्हें सांत्वना दे रहे थे। लोग यही चर्चा करते रहे कि भाई-बहन ने एक साथ सिपाही भर्ती परीक्षा का आवेदन किया था। एक साथ ही दोनों की जान चली गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.