लखनऊ: इंदिरा नगर के सेक्टर-19 में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, डॉक्टर समेत अब तक कइयों को काटा

लखनऊ। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिकायत के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है। इन्दिरा नगर के सेक्टर 19 में आवारा कुत्तों का झुंड डॉक्टर समेत आठ लोगों को काट चुका है। इससे लोग दहशत में हैं। बच्चे घरों में कैद हैं। सेक्टर 19/1266 निवासी डॉ. राहुल सोनी को बुधवार को आवारा कुत्ते ने काट लिया। जब वह घर से बाहर निकल रहे थे उसी दौरान एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया।

एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने और उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। उन्होंने बताया कि 15 कुत्तों का झुंड 10 लोगों को काट चुका है। नगर निगम में कई बार शिकायत के बाद भी कुत्ता पकड़ने कोई नहीं आया। गुरुवार को नगर निगम से फोन आया था, बताया गया कि एक-दो दिन बाद आएंगे।

यह भी पढ़े - FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.