शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और हमलावरों के बारे में स्थिति साफ होगी।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने से मिली थी पहचान

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। उन्हें ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से काफी लोकप्रियता मिली थी।

बताया जाता है कि वर्ष 2023 में उन्होंने शामली में एक बड़ा रोड शो भी किया था, जिसमें उन्हें बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार के रूप में बताया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। पुलिस अब उनकी हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.