बलिया: प्रेमी से बात कराने की जिद में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी, साढ़े चार घंटे बाद सुरक्षित उतरी

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी प्रेमी से बात कराने की जिद में करीब 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी अपनी मांग पर अड़ी रही।

करीब साढ़े चार घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। उसे पास की एक ऊंची छत पर ले जाकर लाउडहेलर के माध्यम से किशोरी से नीचे उतरने की अपील कराई गई। प्रेमी ने कहा कि वह नीचे आ जाए, उसकी जो मांग होगी, उसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद किशोरी नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और सुबह करीब 9:40 बजे सुरक्षित टावर से नीचे आ गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

तड़के टावर पर चढ़ी किशोरी

बताया गया कि किशोरी बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे टावर पर चढ़ गई थी। करीब 5 बजे लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।

किशोरी बार-बार अपने प्रेमी से बात कराने की मांग कर रही थी। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रही। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटने लगी।

करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हो गई। टावर पर मौजूद किशोरी का मोबाइल भीगने के कारण बंद हो गया, जिससे पुलिस का उससे सीधा संपर्क टूट गया।

प्रेमी की अपील पर नीचे आई

इसके बाद पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को मौके पर बुलाया। उसे पास की एक ऊंची छत पर ले जाकर लाउडहेलर से किशोरी से बात कराई गई। प्रेमी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह नीचे आ जाए और उसकी बात सुनी जाएगी।

काफी देर तक बातचीत के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरने लगी। उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

बचपन से थी जान-पहचान

बताया जा रहा है कि किशोरी और युवक के घर आमने-सामने हैं। दोनों बचपन में साथ पढ़ते थे। बाद में युवक किशोरी के पिता की दुकान पर काम करने लगा, जिससे दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ा। युवक के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच बातचीत ज्यादा होने लगी थी।

बाद में युवक अपने बड़े भाई की दुकान पर काम करने लगा, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसी दौरान उनके रिश्ते को लेकर परिवार और पुलिस तक मामला पहुंच गया।

युवक के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा

जानकारी के मुताबिक, 23 जून 2026 को किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

युवक का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने किशोरी से बातचीत बंद कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.