बलिया: मुख्यमंत्री योगी के 29 अगस्त के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित बलिया दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह के ग्राम गलाफरपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजाम, मुख्यमंत्री के स्वागत, यातायात व्यवस्था और हेलीपैड निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

समयसीमा में पूरी हों सभी तैयारियां

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात और स्वागत व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री के 29 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.