नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क

नोएडा, अगस्त 2026। ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एसुस इंडिया ने नोएडा में नया एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एसुस के विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस उपलब्ध कराएगा।

करीब 1,200 वर्ग फुट में फैले इस सर्विस सेंटर पर कंज्यूमर लैपटॉप, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) और टीयूएफ गेमिंग लैपटॉप, ऑल-इन-वन पीसी, डेस्कटॉप, कमर्शियल लैपटॉप, एक्सेसरीज, गेमिंग हैंडहेल्ड्स, मदरबोर्ड, वीजीए और मिनी पीसी समेत कई प्रोडक्ट्स की सर्विस की जाएगी। सेंटर में स्पेयर पार्ट्स के साथ अनुभवी तकनीकी सपोर्ट प्रोफेशनल्स भी उपलब्ध रहेंगे। यहां इन-वॉरंटी और आउट-ऑफ-वॉरंटी, दोनों तरह की सर्विस मिलेगी।

यह भी पढ़े - न फ्रेंचाइज़ी का सहारा, न सिनेमैटिक यूनिवर्स; ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में दिखा यश का जबरदस्त स्टारडम

नए सेंटर में वॉक-इन ग्राहकों के लिए डेडिकेटेड टोकन मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा होगी। इसके अलावा ऑनसाइट सर्विस जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा। ग्राहकों को वॉरंटी एक्सटेंशन पैकेज (डब्ल्यूईपी) की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर

इस विस्तार पर एसुस इंडिया के नेशनल सर्विस मैनेजर विशाल म्हालसेकर ने कहा कि भरोसेमंद और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। नोएडा में नया एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ग्राहकों के करीब बेहतर सपोर्ट पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कंज्यूमर, गेमिंग और कमर्शियल सेगमेंट में यूजर बेस बढ़ने के साथ कंपनी सर्विस को आसान बनाने, समय कम करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराने पर लगातार ध्यान दे रही है।

आफ्टर-सेल्स सर्विस में कई सुविधाएं

एसुस अपने एसुस एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत आफ्टर-सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। कंपनी ने सर्विस नेटवर्क के साथ कई अतिरिक्त सुविधाओं का भी विस्तार किया है।

इनमें चुनिंदा वारंटी वाले एसुस एक्सेसरीज के लिए फ्री डोरस्टेप रिप्लेसमेंट सर्विस शामिल है। इसके तहत ग्राहकों को घर से प्रोडक्ट पिकअप और रिप्लेसमेंट के बाद वापस डिलीवरी की सुविधा मिलती है।

कंपनी ने एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अधिकृत चैनल पार्टनर्स के जरिए जेनुइन लैपटॉप बैटरी की उपलब्धता भी बढ़ाई है। ग्राहकों को प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन सपोर्ट और वारंटी की सुविधा भी मिलती है।

इसके अलावा एसुस पार्ट प्राइस चेकर के जरिए ग्राहक रिपेयर शुरू कराने से पहले अपने डिवाइस के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की कीमत की जानकारी ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन सुविधाओं का उद्देश्य सर्विस प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

देशभर में 200 से ज्यादा सर्विस सेंटर

एसुस के देशभर में 200 से अधिक सर्विस सेंटर हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर में 7 सेंटर शामिल हैं। कंपनी अपने बढ़ते ग्राहक आधार को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए सर्विस नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर का पता:

ऑफिस नंबर 2, दूसरी मंजिल, भगवान सहाय बिल्डिंग, सेक्टर-15, नोएडा, एडिडास शोरूम के पास, 201301, उत्तर प्रदेश।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.